Heimatgeschichte · Tiruchirappalli West ·

तिरुचिरापल्ली

तिरुचिरापल्ली

तिरुचिरापल्ली (तमिल: திருச்சிராப்பள்ளி, अंग्रेज़ी: Tiruchirappalli), जिसे त्रिची भी कहा जाता है, भारत के तमिल नाडु राज्य में एक नगर है, और तिरुचिरापल्ली ज़िले का मुख्यालय भी है। यह कावेरी नदी से दक्षिण में बसा हुआ है। तिरुचिरापल्ली प्राचीन काल में चोल साम्राज्‍य का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा रहा है। यह स्थान विशेष रूप से विभिन्न मंदिरों जैसे श्री रंगनाथस्वामी भगवान विष्णु मंदिर, श्री जम्बुकेश्‍वर महादेव मंदिर और वरैयूर आदि के लिए प्रसिद्ध है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „तिरुचिरापल्ली“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Arian Zwegers, CC BY 2.0 – Wikimedia Commons