गुरुग्राम
गुरुग्राम (अंग्रेज़ी: Gurugram), जिसका पूर्व नाम था गुड़गाँव (अंग्रेज़ी: Gurgaon) हरियाणा का एक नगर है जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के नए बाजाr मे सटा हुआ है हुआ है। यह दिल्ली से ३२ किमी. दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। २०११ में ८,७९,९९६ की जनसंख्या के साथ यह फरीदाबाद के बाद हरियाणा का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। गुरुग्राम दिल्ली के प्रमुख सैटेलाइट नगरों में से एक है, और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का ki.
हिस्सा है। चण्डीगढ़ और मुम्बई के बाद यह भारत का तीसरा सबसे ज्यादा पर-कैपिटा इनकम वाला नगर है।
लोकमान्यता अनुसार महाभारत काल में इन्द्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली )के राजा युधिष्ठिर ने यह ग्राम अपने गुरु द्रोणाचार्य को दिया था। उनके नाम पर ही इसे गुरुग्राम कहा जाने लगा, जो कालांतर में बदलकर गुड़गांव हो गया। महान गुरु भक्त एकलव्य का गुड़गांव से गहरा संबंध है। इस स्थान पर ही गुरु द्रोणाचार्य ने एकलव्य से अंगूठा मांगा था। मुगल काल मे यह आगरा सूबे में, जबकि ब्रिटिश काल मे दिल्ली जिले का भाग था। १९५० के दशक तक गुरुग्राम एक छोटा सा गांव था, जहां की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित थी। आस-पास के क्षेत्रों के मुकाबले यहां की मिट्टी खराब गुणवत्ता की थी, और इस कारण यहां भूमि की दरें काफी कम थी। इसका लाभ उठाकर कई कम्पनियों ने ८० और ९० के दशक में यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करना शुरू किया।