अलीगढ़ · Wikivoyage
अलीगढ़ उत्तर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश का एक शहर है। यह अलीगढ़ जिला का मुख्यालय भी है। यह कानपुर के उत्तर-पश्चिम में 203 किलोमीटर की दूरी पर है और नई दिल्ली से यह दूरी लगभग 140 किलोमीटर है। यह अपने ताले के उद्योग और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिये प्रख्यात हैं। यह उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से एक है और भारत के 55वें सबसे बड़े शहरों में इसे गिना जाता है।