Heimatgeschichte · Jalandhar - Ii ·

जलंधर

जलंधर

जलंधर (पंजाबी: ਜਲੰਧਰ; पूर्व हिंदी नाम: जालंधर), भारत के पंजाब राज्य में स्थित एक नगर है। यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण औद्योगिक नगर है। प्रशासनिक रूप से यह जलंधर ज़िले का मुख्यालय भी है। इस नगर के मुख्य उत्पाद चमड़ा,खेल और हैंड टूल्स हैं। इस कारण यह सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। यहां उच्च कोटि के चिकित्सालय भी हैं, इस कारण यह चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में भी उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। जलंधर पंजाब का सबसे पुराना नगर माना जाता है। जलंधर वह जगह है जिसने देश को कई वीर योद्धा दिए है। जलंधर में ऐसे कई मंदिर, गुरूद्वारे, किले और संग्रहालय है जहां घूमा जा सकता है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „जलंधर“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Ruban singh, CC BY-SA 4.0 – Wikimedia Commons