कबीरधाम जिला
कबीरधाम ज़िला (Kabirdham district) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक ज़िला है। यह पहले कवर्धा ज़िला (Kawardha district) कहलाता था। ज़िले का मुख्यालय कवर्धा है, जो रायपुर से 120 किमी और बिलासपुर से 114 किमी की दूरी पर स्थित है। कवर्धा पूर्व मुख्यमन्त्री रमन सिंह के गृहनगर होने के साथ साथ कई महत्वपूर्ण लोगों कि कर्यस्थली भी है। खजुराहो के समकालिक भोरमदेव का प्रसिद्घ मन्दिर जिले के महत्वपूर्ण आकर्षणों में से है।