बलरामपुर जिला, छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश में इसी नाम के ज़िले के लिए बलरामपुर जिला का लेख देखें
बलरामपुर ज़िला (Balrampur district), जो बलरामपुर-रामानुजगंज ज़िला (Balrampur-Ramanujganj district) भी कहलाता है, भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बलरामपुर है। यह ज़िला पहले सरगुजा ज़िले का भाग हुआ करता था, लेकिन 17 जनवरी 2012 को इसे एक पृथक ज़िला बनाया गया।