वरंगल
वरंगल (Warangal) भारत के तेलंगाना राज्य का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह वरंगल ज़िले का मुख्यालय भी है। वरंगल काकतीय वंश की राजधानी हुआ करता था और इसकी स्थापना सन् 1163 में हुई। काकतीयों द्वारा यहाँ कई निर्माण हुए जो आज भी देखे जा सकते हैं, जिनमें दुर्ग, झीले, मन्दिर, पत्थर के बने तोरण, इत्यादि हैं। आज यह एक पर्यटक गंतव्य है और काकतीय काल तोरनम को तेलंगाना का राजचिन्ह चुना गया है। वरंगल को तेलंगाना की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है।