Heimatgeschichte · Sheopur ·

श्योपुर ज़िला

श्योपुर ज़िला

श्योपुर जिला मध्य भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक जिला है। यह राज्य के उत्तरी भाग में स्थित है और चंबल संभाग का हिस्सा है। राजस्थान की सीमा से लगे होने के कारण जिले की संस्कृति, भाषा और लोक परंपराओं पर राजस्थान का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है।
जिले का प्रशासनिक मुख्यालय श्योपुर नगर है। अन्य प्रमुख नगरों और कस्बों में विजयपुर, कराहल तथा बड़ौदा शामिल हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार श्योपुर जिले की जनसंख्या 6,87,861 थी, जबकि इसका क्षेत्रफल लगभग 6,606 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या की दृष्टि से यह मध्य प्रदेश के सबसे कम आबादी वाले जिलों में से एक है और हरदा ज़िला तथा उमरिया ज़िला के बाद राज्य का तीसरा सबसे कम जनसंख्या वाला जिला माना जाता है।
श्योपुर को मध्य प्रदेश के प्रमुख आदिवासी बहुल जिलों में भी गिना जाता है और यह राज्य के 21 अनुसूचित जनजाति-प्रधान जिलों में से एक है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „श्योपुर ज़िला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0