टिहरी गढ़वाल जिला
टिहरी गढ़वाल भारत के उत्तराखण्ड राज्य का एक जिला है। पर्वतों के बीच स्थित यह स्थान बहुत सौन्दर्य युक्त है। प्रति वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ पर घूमने के लिए आते हैं। यह स्थान धार्मिक स्थल के रूप में भी काफी प्रसिद्ध है। यहाँ आप चम्बा, बुढ़ा केदार मंदिर, कैम्पटी फॉल, देवप्रयाग आदि स्थानों में घूम सकते हैं। यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। आप को बताते चलें कि हाल ही में "टिहरी गढ़वाल" के नई टिहरी शहर को देश के सबसे विकसित शहरों की सूची में शामिल किया गया है।टिहरी का पुराना नाम “त्रिहरी” था ।