नुआपड़ा जिला
नुआपड़ा ज़िला भारत के ओड़िशा राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय नुआपड़ा है।
पश्चिमी उड़ीसा का नुआपड़ा जिला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद एवं महासमुंद और उड़ीसा के बरगढ़, बलांगिर व कलाहांडी जिलों से घिरा हुआ है। 3407.05 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला 1993 तक कालाहांडी का हिस्सा था, लेकिन प्रशासनिक सुविधा के लिहाज से इसे कालाहांडी से अलग एक नए जिले के रूप में गठित कर दिया गया। इस जिले का विस्तार 20° 0' उ० एवं 21° 5' उ० रेखांश तथा 82° 20' पू० एवं 82° 40' पू० अक्षांश के बीच है। पटोरा जोगेश्वर मंदिर, राजीव उद्यान, पातालगंगा, योगीमठ, बूढ़ीकोमना, खरियर, गोधू जलप्रताप आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।