बरनाला जिला
बरनाला ज़िला भारत के पंजाब राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बरनाला है। पहले यह ज़िला संगरूर जिले का हिस्सा था, लेकिन अब बरनाला एक अलग जिला है। बरनाला पंजाब के मध्य में स्थित है और इसके उत्तर में लुधियाना जिला, उत्तर पश्चिम में मोगा जिला, उत्तरपश्चिम में बठिंडा जिला और पश्चिम में संगरूर जिला स्थित है।