Heimatgeschichte · Jharsuguda ·

झारसुगुड़ा जिला

झारसुगुड़ा जिला

झारसुगुड़ा ज़िला भारत के ओड़िशा राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय झारसुगुड़ा है। प्रारंभ में यह ज़िला सम्बलपुर ज़िले का हिस्सा था। 1 अप्रैल 1994 को इसे नए जिले के रूप में गठित किया गया। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध झारसुगुडा उड़ीसा के सबसे ज्‍यादा औद्योगिक शहरों में एक है। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी इसका खासा महत्व है। ब्राह्मणीदीह, मानिकमोडा गुफाएं, रॉक पेंटिंग, बिक्रमखोल, उलपगढ़, पद्मासिनी मंदिर, रामचंदी, कोइलीघूघर जलप्रपात, श्री पहाडेश्वर, महादेबपल्ली, कोलाबीरा किला आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „झारसुगुड़ा जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0