पुलवामा ज़िला
पुलवामा ज़िला भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर का एक ज़िला है। ज़िले का क्षेत्रफल १,०८६ वर्ग किमी है तथा पुलवामा कस्बा ज़िले का मुख्यालय है। यह ज़िला १९७९ में अस्तित्व में आया। अत्यधिक धान के खेती के कारण इस ज़िले को "धान का कटोरा" की भी उपाधि दी गयी है। यह कश्मीर घाटी के श्रीनगर और अनन्तनाग के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ पर स्थित है।