Heimatgeschichte · Ujjain Nagar ·

उज्जैन

उज्जैन

उज्जैन (प्राचीन अवंती) ऐसा ही एक नगर है, जिसका महत्व समय की सीमाओं से कहीं आगे तक जाता है।
उज्जैन (अंग्रेज़ी: Ujjain) भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो क्षिप्रा नदी या शिप्रा नदी के किनारे पर बसा है। यह एक अत्यन्त प्राचीन शहर है। यह महान सम्राट विक्रमादित्य के राज्य की राजधानी थी । उज्जैन को कालिदास की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ हर 12 वर्ष पर सिंहस्थ महाकुंभ मेला लगता है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकाल इस नगरी में स्थित है। उज्जैन मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इन्दौर से 45 कि॰मी॰ पर है। उज्जैन के प्राचीन नाम अवन्तिका, उज्जयिनी, कनकश्रन्गा आदि है। उज्जैन मंदिरों की नगरी है। यहाँ कई तीर्थ स्थल है। इसकी जनसंख्या 515215 लाख सन ,2011 की जनगणना के हिसाब से है। यह मध्य प्रदेश का पाँचवा सबसे बड़ा शहर है। नगर निगम सीमा का क्षेत्रफल 152 वर्ग किलोमीटर है।

महाकालेश्‍वर ज्योतिर्लिङ्ग
चिन्तामणी गणेश
स्थिरमन गणेश
चक्रतीर्थ गणेश
गढ़कालिका माताजी
हरसिद्धि माताजी
कालभैरव देव
सिद्धनाथ वट
मंगलनाथ देव
अंगारेश्वर महादेव
राम घाट
रामजानकी मन्दिर
अक्रूरेश्‍वर महादेव
विष्णु सागर
पुरुषोत्तम सागर
मार्कण्डेश्‍वर महादेव
ग्याकोटा महादेव
चारधाम मन्दिर
विक्रान्त भैरव
ओखलेश्वर महादेव
गोपाल मन्दिर
भर्तृहरि गुफा
सिंहेश्वर मन्दिर
वैभवलक्ष्मी मन्दिर
हनुमतेश्वर मन्दिर
भूखीमाता मन्दिर
विष्णु चतुष्टिका
छत्रेश्वरी चामुण्डा माताजी
सान्दीपनि आश्रम
च्यवनेश्वर महादेव
गुमानदेव हनुमान मन्दिर

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „उज्जैन“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0 · Foto: Yogesh2607, CC BY-SA 3.0 – Wikimedia Commons