जम्मू (शहर)
जम्मू (कश्मीरी: جۆم, अंग्रेज़ी: Jammu) भारत के जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में स्थित एक शहर है। यह जम्मू सम्भाग का सबसे बड़ा शहर है और साथ ही जम्मू और कश्मीर की शीतकालीन राजधानी भी है। यह नगरमहापालिका वाला नगर तवी नदी के तट पर बसा है। नगर में ढेरों पुराने व नये मन्दिरों के बाहुल्य के कारण इसे "मन्दिरों का नगर" भी कहा जाता है। तेजी से फैलती नगरीय जनसंख्या एवं बढ़ते अवसंरचना के कारण ये शीतकालीन राजधानी राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।