जलगाँव
जळगाव (Jalgaon) भारत के महाराष्ट्र राज्य के जळगाव ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। यह केला, कपास तथा गन्ने के लिए प्रसिद्ध है। जगप्रसिद्ध अजिंठा गुफाएँ यहाँ से करीब 60 किमी दक्षिण में है।
जलगाँव जिला अपने केले के बागान के लिए प्रसिद्ध है जो महाराष्ट्र राज्य के उत्तरी पश्चिम भाग में स्थित है और पहले इसे पूर्वी खानदेश के नाम से जाना जाता था। जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 11765 वर्ग किमी (राज्य में 9वां) है जिसमें 1513 गांव, 15 तालुका और जिला मुख्यालय के रूप में जलगांव शहर शामिल है।