Heimatgeschichte · Chamoli ·

चमोली जिला

चमोली जिला

चमोली भारतीय राज्य उत्तरांचल का एक जिला, बर्फ से ढके पर्वतों के बीच स्थित है। चमोली अलकनंदा नदी के समीप बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित है। यह एक धार्मिक स्थान है। चमोली की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। पूरे चमोली जिले में कई मंदिर है। चमोली में कई स्थान रहने की सुविधा प्रदान करते हैं। इस जगह को चाती कहा जाता है। चाती एक प्रकार की झोपड़ी है जो अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। चमोली मध्य हिमालय के बीच में स्थित है।
अलकनंदा नदी यहाँ की प्रसिद्ध नदी है जो तिब्बत की जासकर श्रेणी से निकलती है।
चमोली का क्षेत्रफल 8,030 वर्ग कि.मी. है।

von Fremdinhalte · Regionauts

Quelle: Text: Wikipedia – „चमोली जिला“, Autorinnen und Autoren (Versionsgeschichte), CC BY-SA 4.0