पांढुरना ज़िला
पांढुरना ज़िला मध्य प्रदेश राज्य का 54वाँ ज़िला है, जिसका गठन 5 अक्टूबर 2023 को छिंदवाड़ा ज़िला से अलग कर किया गया। यह जबलपुर संभाग के अंतर्गत आता है। जनसंख्या की दृष्टि से यह राज्य के कम जनसंख्या वाले ज़िलों में से एक है। ज़िले का मुख्यालय पांढुरना नगर में स्थित है।