बिलासपुर, छत्तीसगढ़
बिलासपुर (Bilaspur) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है।तथा प्रशाशनिक एवं शहरी दोनों रूपों से छत्तीसगढ़ का दुुुुसरा सबसे बड़ा शहर है तथा इसे न्यायधानी होनेें का गौरव भी प्राप्त है। बिलासपुर मेें छत्तीसगढ़ का उच्च न्यायालय भी स्थित है। बिलासपुर में रेेेलवे का ज़ोन भी स्थित है एवं बिलासपुर रेलवे ज़ोन भारत का सबसे अधिक आय अर्जित करने वाला ज़ोन है तथा इसके साथ ही बिलासपुर में कई राष्ट्रीय स्तर के संसथान स्थित है जिनमें N.T.P.C S.E.C.L रेलवेे ज़ोन एवं सेेंट्रल यूूूूनिवर्सिटी आदि प्रमुख हैं यहाँ भारत का सबसे बड़ा इस्थाई छठ घाट हैं |
2024 में बिलासपुर शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 468,000 है, जबकि बिलासपुर मेट्रो की जनसंख्या 643,000 अनुमानित है।