रामबन ज़िला
रामबन (अंग्रेज़ी: Ramban, उर्दु: رام بن) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में एक नगर और ज़िला है। यह महान पीर पंजाल पर्वतमाला में स्थित है और राज्य के जम्मू विभाग का हिस्सा है। बनिहाल इसी ज़िले में आता है और कश्मीर घाटी में प्रवेश करने से पहले अंतिम पड़ाव है। यहाँ से रेल और जवाहर सड़क सुरंग बनने से पहले भी पास के बनिहाल दर्रे से यातायात कश्मीर जाया करता था।