रतलाम
रतलाम (Ratlam) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मालवा क्षेत्र में स्थित एक नगर निगम। यह रतलाम ज़िले का मुख्यालय भी है।
रतलाम एक समय मध्य भारत के पहले वाणिज्यिक शहरों में से एक था, जो अफ़ीम, तम्बाकू और नमक के व्यापक व्यापार का केंद्र था। यह मालवा में सट्टा नामक सौदेबाजी के लिए भी प्रसिद्ध था।राजा जस्सा भील रतलाम के राजा थे और उचान गढ़ के रहने वाले थे यह महिडा गोत्र के थे। यह बेहद प्रसिद्ध हुए रतन सिंह ने मारकर रतलाम पर कब्जा कर लिया।