लातूर
लातूर (Latur) भारत के महाराष्ट्र राज्य के लातुर
लातूर भारत में सोयाबीन का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है। यह हरा-भरा शहर महाराष्ट्र की 'शुगर बेल्ट' कहलाने वाली जगह के अंदर है। जिले में ग्यारह से अधिक चीनी कारखाने हैं, जो इसे भारत के सबसे अधिक चीनी उत्पादक जिलों में से एक बनाता है। इसमें तिलहन, जिंस और फल बाजार भी है। लातूर उच्च गुणवत्ता वाले अंगूरों के लिए भी जाना जाता है और यहां कई राज्य और निजी स्वामित्व वाली कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं हैं |